गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की जा रहीं सेवाएं
आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति पहले से मौजूद है, वहां एलपीजी (LPG) कनेक्शन को निलंबित कर दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के कड़े निर्देशों के बाद, पूर्ति विभाग ने ऐसे 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को बंद करने की तैयारी कर ली है, जिनके पास दोहरे कनेक्शन हैं। इस महत्वपूर्ण कदम को उठाने के लिए, पीएनजी और एलपीजी दोनों के डेटाबेस का आधार कार्ड से मिलान किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 06:29 IST
गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की जा रहीं सेवाएं #ShortVideos #UttarPradesh #SubahSamachar
