Chamoli News: राप्रवि जखेट के भवन के सुधारीकरण के लिए मिली 10 लाख की धनराशि

फोटोअभी पंचायत भवन में चल रहा है भवनसंवाद न्यूज एजेंसी कर्णप्रयाग। गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत राप्रावि जखेट के भवन के सुधारीकरण का काम शुरू हो गया है। विद्यालय के दो कक्षा कक्ष, कार्यालय सहित बरामदे का सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। विद्यालय बीते अगस्त माह से पंचायत भवन में संचालित हो रहा था। विद्यालय में वर्तमान में 17 बच्चे है। कर्णप्रयाग विकासखंड की सीमा से सटे राप्रवि जखेट का भवन पिछले दो वर्षों से लगातार खस्ताहाल हो रहा था। विद्यालय की खिड़कियां, दरवाजे खराब होने लगे थे। साथ ही दीवारों और छतों से लगातार प्लास्टर झड़ रहा था। बरसात में छतों से पानी भी टपक रहा था। ऐसे में अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय के सुधारीकरण की मांग की थी। ग्राम प्रधान बचन सिंह ने बताया कि विद्यालय की स्थिति खराब होने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में सुधारीकरण का काम होने से विद्यालय के भवन की हालत सुधरेगी। वहीं गैरसैंण के खंड विकास अधिकारी विनोद सिंह का कहना है कि विद्यालय के भवन के लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। साथ ही अन्य बदहाल पड़े भवनों का भी सुधारीकरण किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 19:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: राप्रवि जखेट के भवन के सुधारीकरण के लिए मिली 10 लाख की धनराशि #10LakhRupeesReceivedForTheImprovementOfTheBuildingOfRPRVIJakhet #SubahSamachar