भोपाल में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़: पड़ोसी युवक कमरे में ले गया, चीख सुनकर पड़ोसी ने बचाया; आरोपी गिरफ्तार

राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के बाहर अकेली खेल रही बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक बहला-फुसलाकर जबरन अपने कमरे में ले गया। बच्ची की बहादुरी और सतर्क पड़ोसी की तत्परता से बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी ने बचाया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता स्कूली छात्रा है। बीती दोपहर बच्ची घर के आसपास अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे देखा और बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाया। आरोपी की करतूत सामने आई बच्ची की चीख सुनकर पास ही रहने वाला एक पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचा। संदेह होने पर उसने दरवाजा खटखटाया और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आरोपी की करतूत सामने आ गई। पड़ोसी ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। 28 वर्षीय आरोपी किराये का कमरा लेकर रहता है और निजी काम करता है। वह शादीशुदा है या नहीं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी के संबंध में पूरी जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी को कमरा देने वाले मकान मालिक ने उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराया था या नहीं। ये भी पढ़ें-जबलपुर में बार कर्मचारी की हत्या:सहकर्मी युवती पर चाकू से किए कई वार, हिरासत में आरोपी युवक पड़ोसियों ने पीटा, फिर पुलिस को सौंपा घटना की सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कुछ और पड़ोसी भी वहां इकट्ठा हो गए और आरोपी की पिटाई कर दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 10:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भोपाल में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़: पड़ोसी युवक कमरे में ले गया, चीख सुनकर पड़ोसी ने बचाया; आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bhopal #MadhyaPradesh #PocoCase #BhopalCrimeNews #KamlaNagarBhopal #ChildHarassmentCase #PocsoActBhopal #MinorGirlHarassment #BhopalPolice #ChildSafety #KamlaNagarPolice #PocsoCase #SubahSamachar