UP: 106 किमी एक्सप्रेसवे से दिल्ली-लखनऊ का सफर होगा आसान, झांसी, जालौन और बुंदेलखंड को मिलेगा हाईस्पीड कनेक्शन

उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 106.3 किलोमीटर लंबे झांसी लिंक एक्सप्रेसवे की रूपरेखा तय कर दी है। यह छह लेन वाला (भविष्य में आठ लेन) हरित क्षेत्र एक्सप्रेसवे दो खंडों में विकसित होगा। इसकी कुल अनुमानित लागत 5001.74 करोड़ रुपये है। परियोजना को तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। यह परियोजना झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, रक्षा गलियारा और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास क्षेत्र (बीडा) से बेहतर कनेक्टिविटी देगी। इससे झांसी, जालौन और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की सड़क संपर्कता मजबूत होगी। झांसी सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ जाएगी। दिल्ली, लखनऊ, आगरा और पूर्वांचल की ओर आवागमन आसान हो जाएगा। यूपीडा के निविदा दस्तावेजों के अनुसार, पहला खंड 50 किलोमीटर लंबा होगा। यह जालौन जिले के फूलपुरा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चेनज 170+300 से शुरू होकर झांसी जिले के पिपरा गांव तक जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 2262.28 करोड़ रुपये है। दूसरा खंड 56.3 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी अनुमानित लागत 2,739.46 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। पिछले वर्ष ड्रोन सर्वे के दौरान 63 गांवों को चिह्नित किया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 11:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 106 किमी एक्सप्रेसवे से दिल्ली-लखनऊ का सफर होगा आसान, झांसी, जालौन और बुंदेलखंड को मिलेगा हाईस्पीड कनेक्शन #CityStates #Amethi #Expressway #Bundelkhand #Jhansi #Infrastructure #HighwayProject #Connectivity #Development #SubahSamachar