Una News: पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किए परचे, संतोषगढ़ से कोई नहीं

ऊना। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर पंचायत टाहलीवाल में तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें वार्ड-4 से राज कुमार पुत्र जीवन सिंह, वार्ड-5 से राज कुमारी पत्नी सुभाष कुमार और वार्ड- 7 से अनु देवी पत्नी हरीश कुमार ने अपने नामांकन भरे हैं। वहीं, नगर पंचायत गगरेट में दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इसमें वार्ड-4 से राज कुमारी पत्नी योगराज और वार्ड-5 से रजिंद्र कुमार पुत्र राम रखा ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसी तरह नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड-4 से सोमेश्वर कुमार पुत्र शाम लाल ने नामांकन भरा। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दर्ज किए। इसमें वार्ड-1 से रजनीश कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम चंद और वार्ड-3 से श्वेता पत्नी अरुण कुमार शामिल हैं। नगर पंचायत अंब के तहत तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। इनमें वार्ड-3 से दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें गौरव शर्मा पुत्र सतीश कुमार और अंजलि सूद पत्नी गोपाल कृष्ण सूद और वार्ड-5 से प्रवीण कुमारी पत्नी उपदेश कुमार ने नामांकन पत्र दर्ज किए। नगर परिषद संतोषगढ़ में बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दर्ज नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) ऊना जतिन लाल ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र अब 30 अप्रैल और 2 मई को कार्यदिवस पर सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं। एक मई को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 4 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 6 मई को 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत ही प्रत्याशी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह सात से सायं तीन बजे तक मतदान होगा और 31 मई को मतगणना की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 23:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किए परचे, संतोषगढ़ से कोई नहीं #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar