Mahendragarh-Narnaul News: श्री जोतराम धाम में 11 दिवसीय 51 धुना तपस्या शुरू

मंडी अटेली। श्री जोतराम धाम गुजरवास में शनिवार को 11 दिवसीय 51 धुना तपस्या का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस तपस्या का संकल्प बाबा के भगत बिल्लू भगत ने लिया है। तपस्या के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ तपस्या आरंभ की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान एवं गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। बिल्लू भगत ने बताया कि तपस्या के समापन पर 23 जून को बाबा के आशीर्वाद से भंडारे और जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़े कलाकार बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। 51 धुना तपस्या भारतीय सनातन परंपरा की एक अत्यंत कठिन एवं दिव्य साधना मानी जाती है। इस दौरान साधक अग्नि के मध्य रहकर निरंतर ईश्वर आराधना, जप-तप एवं ध्यान करता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahendragarh-Narnaul News: श्री जोतराम धाम में 11 दिवसीय 51 धुना तपस्या शुरू #11Days51DhunaTapasyaStartedAtShriJotramDham #SubahSamachar