Kullu News: जिले में 11 सड़कें बहाल, सात बिजली ट्रांसफार्मर बंद
19 सड़कों पर यातायात ठप होने से लोग परेशानसंवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन, एनएच और लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। जिले में बंद पड़ीं 30 सड़कों में से 11 को बहाल कर लोगों को बड़ी राहत दी है। इन सड़कों को दो दिन के भीतर खोल दिया गया है जबकि 19 सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। भूस्खलन से सड़कों के डंगे गिर गए हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी बर्फबारी से बंद हुई 134 सड़कों में से 99 को लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिया गया है। 35 सड़कों पर मशीनरी तैनात कर बर्फ हटाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक बंजार में दो सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कुल्लू विस क्षेत्र में छह, मनाली में सबसे अधिक सात और आनी-निरमंड में चार सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रुकी हुई है। वहीं, कुल्लू के गड़सा घाटी में बिजली के सात ट्रांसफार्मर जाम चल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि बंद सड़कों को बहाल करने का काम चल रहा है। मौसम साथ देता है तो बंद सड़कों को भी जल्द खोला जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 18:50 IST
Kullu News: जिले में 11 सड़कें बहाल, सात बिजली ट्रांसफार्मर बंद #11RoadsRestoredInTheDistrict #SevenPowerTransformersShutDown #SubahSamachar
