Panipat News: 11 साल के मूकबधिर बच्चे का यौनशोषण, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पानीपत। समालखा थाना क्षेत्र के एक गांव के 11 साल के एक मूकबधिर बच्चे का यौन शोषण किया गया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बच्चे का उपचार चल रहा है। लेकिन बच्चा कुछ भी बता नहीं पा रहा है। बाल कल्याण समिति ने विशेष एजुकेटर के माध्यम से बच्चे की काउंसिलिंग की है। जिसमें उसने कुछ बातें बताई हैं। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे के अदालत के सामने बयान दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। गांव के एक व्यक्ति ने 18 जून को थाना समालखा में शिकायत दी थी। उनका कहना है कि उनका 11 साल का बेटा मूकबधिर है। एक युवक ने घर में आकर उनके बेटे के साथ गलत काम किया है। बच्चे को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना मिली तो समिति के सदस्यों ने मामले का संज्ञान लिया और बच्चे से बात करने का प्रयास किया। लेकिन, बच्चा कुछ बोल नहीं पाया। इसके बाद समिति के सदस्य मीना शर्मा व किरण मलिक ने विशेष एजुकेटर के माध्यम से उसकी काउंसिलिंग कराई। जिसमें बच्चे ने कुछ बात बताई। समिति ने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित बच्चे को अदालत के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन बाल कल्याण समिति के केदार दत्त कौशिक 11 साल के बच्चे के यौन शोषण की सूचना पर समिति के सदस्यों ने अस्पताल में पहुंचकर बच्चे से बात की। चिकित्सकों ने उसके बेहतर उपचार के लिए कहा गया है। साथ ही पुलिस को इस मामले में आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए कहा है।-----

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 03:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: 11 साल के मूकबधिर बच्चे का यौनशोषण, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती #11-year-oldDeaf-muteChildSexuallyAbused;HospitalizedInSeriousCondition. #SubahSamachar