Nuh News: समाधान शिविर में 12 शिकायतें प्राप्त, शीघ्र समाधान के निर्देश
नूंह। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को नगराधीश हिमांशु चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नगराधीश ने आमजन की 12 शिकायतें सुनी और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो शिकायतें बार-बार पुनः खुल रही हैं, उनके पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में वही शिकायत दोबारा न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:26 IST
Nuh News: समाधान शिविर में 12 शिकायतें प्राप्त, शीघ्र समाधान के निर्देश #12ComplaintsReceivedInSamadhanCamp #InstructionsForQuickResolution #SubahSamachar
