Meerut News: शादी के बंधन में बंधे 126 जोड़े
धूमधाम से हुआ मेरठ और बागपत के श्रमिक परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाहमेरठ के 122, बागपत से चार जोड़े शादी के बंधन में बंधेसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। श्रम विभाग में पंजीकृत कर्मचारियों की बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम गोकुलरोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इसमें मेरठ और बागपत जिले के 126 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।विवाह के लिए कुल 150 आवेदन मिले थे लेकिन 126 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इसमें मुस्लिम और हिंदू दोनो समुदाय के जोड़े शामिल रहे। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण योजना की जानकारी दीं। बताया कि ऐसे परिवारों के सेहत कार्ड बनाए जाएंगे। इससे लोगों को सेहत, आपातकाल दुर्घटना बीमा की राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में लखनऊ से आए उपश्रमायुक्त शेर सिंह मौजूद रहे। उपश्रमायुक्त मेरठ राजेश मिश्रा ने लोगों से आवाहन किया कि पंजीकृत कर्मचारी समय- समय पर अपना शुल्क जमा कराते रहें और योजनाओं का लाभ लेते रहें। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा, श्रम प्रर्वतन अधिकारी रघुबर यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे। विभाग की ओर से आर्थिक मदद के लिए एक सप्ताह के अंदर 85 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:32 IST
Meerut News: शादी के बंधन में बंधे 126 जोड़े #126CouplesTiedTheKnot #SubahSamachar
