Meerut News: 12वीं की छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसीकंकरखेड़ा। रोहटा रोड से 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 16 अप्रैल को घर के लिए निकली थी, तभी से लापता है। परिजनों ने मंगलवार को थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए छात्रा की तलाश की मांग की। पुलिस की दो टीम किशोरी की तलाश में लग गई है।दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मंगलवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनकी बेटी रोहटा रोड पर दस महीनों से किराए के मकान में रहती है। उनकी बेटी हाईवे स्थित एक स्कूल की 12वीं की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक, 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल फोन बंद मिला। परिजन किराये के मकान पर पहुंचे तो मकान मालिक ने बताया कि छात्रा 16 अप्रैल की सुबह अपने गांव जाने की बात कहकर निकली थी। परिजनों ने बताया कि तब से वह घर नहीं पहुंची है और लगातार उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। छात्रा के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है। जल्द छात्रा को तलाश लिया जाएगा।------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:08 IST
Meerut News: 12वीं की छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी #12thClassStudentGoesMissing #FamilyFilesMissingComplaint #SubahSamachar
