Delhi News: अस्पताल में 13 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर होंगे नियुक्त

नई दिल्ली। द्वारका के सेक्टर-9 स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में एडहॉक आधार पर 13 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में अस्पताल की ओर से सूचना जारी की गई है। इसको लेकर 19 जून को साक्षात्कार का आयोजन होगा। साक्षात्कार के लिए सुबह 11 बजे के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को अनुमति नहीं मिलेगी। डॉक्टरों की यह नियुक्ति 89 दिनों या नियमित नियुक्ति होने तक के लिए होगी। विभाग प्रमुख से मिली रिपोर्ट के आधार पर कार्य अवधि को आगे के लिए बढ़ाया जाएगा। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 21:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: अस्पताल में 13 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर होंगे नियुक्त #13JuniorResidentDoctorsWillBeAppointedAtTheHospital. #SubahSamachar