Noida News: 130 मीटर रोड को बनाया जाएगा सुरक्षित

- 7.10 करोड़ की योजना के लिए प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया की शुरूमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेनो वेस्ट से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड को सुरक्षित बनाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ग्रेनो प्राधिकरण ने खर्च के लिए 7.10 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है। इसी महीने एजेंसी को तय कर काम शुरू करा दिया जाएगा। एजेंसी इस पूरी सड़क का सर्वे करेगी और जरूरी सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित करेगी। सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए स्पीड ब्रेकर्स, कंक्रीट बैरियर्स, कैट-आई और दिशा सूचक उपकरण आदि लगाने पर काम होना है।अधिकारियों के मुताबिक 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होनी हैं। ऐसे में नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और गाजियाबाद से वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जरूरी है कि सड़क को वाहनों के बढ़ते दबाव के लिए तैयार और सुरक्षित बनाया जाए। सड़क को नए सिरे से तैयार करने के लिए री-सफेसिंग का काम भी प्राधिकरण शुरू करने वाला है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए बस कारीडोर को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 130 मीटर रोड को बनाया जाएगा सुरक्षित #130MeterRoadWillBeMadeSafe #SubahSamachar