Noida News: बाल पंचायत में 130 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

नोएडा। बाल भारती पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय बाल पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 11 विद्यालयों के 130 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता व नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय शासन, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में पांचों समितियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। यह आयोजन प्रधानाचार्या आशा प्रभाकर के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में हुआ। कार्यक्रम के जरिये संदेश दिया गया कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण अपने स्थानीय क्षेत्र और समुदाय से ही आरंभ होता है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बाल पंचायत में 130 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग #130StudentsParticipatedInTheChildren'sPanchayat(balPanchayat). #SubahSamachar