Noida News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 136 शिकायतें, 11 का निस्तारण

ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 136 शिकायतें पहुंची, इनमें केवल 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ। जिलाधिकारी ने बाकी शिकायतों को तय समय पर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां पर 7 शिकायतें पहुंची और तीन का मौके पर निस्तारण हो सका। वहीं तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां पर 36 शिकायतें पहुंची और एक का निस्तारण हो सका। वहीं तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 93 शिकायतों में से 7 का मौके पर निस्तारण हो सका। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 136 शिकायतें, 11 का निस्तारण #136ComplaintsWereReceivedOnTheSampoornaSamadhanDiwas #11WereResolved. #SubahSamachar