Kangra News: दसवीं नीलामी के बाद भी नहीं बिके 14 शराब ठेके
धर्मशाला। आबकारी विभाग की शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया लगातार जारी है। 10वीं नीलामी के बाद भी करीब 15 करोड़ रुपये के 14 ठेके अब तक खाली पड़े हुए हैं, जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है।विभाग की ओर से बार-बार नीलामी प्रक्रिया करवाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित प्रतिस्पर्धा न मिलने के कारण कई ठेके नहीं बिक पा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ठेकों की ऊंची रिजर्व कीमत, कम मुनाफा और स्थानीय परिस्थितियां इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं। उप-आयुक्त आबकारी विभाग कांगड़ा प्रेम सिंह कैथ ने बताया कि विभाग अब तक शराब ठेकों की नीलामी से लगभग 270 करोड़ रुपये की आय अर्जित कर चुका है। विभाग का लक्ष्य 31 मार्च तक 285 करोड़ रुपये जुटाने का है। शुक्रवार को देर रात तक चली नीलामी में कुल 6 ठेकों की बिक्री हुई है। इससे विभाग लगभग 9 करोड़ रुपये की राशि अर्जित की है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 18:29 IST
Kangra News: दसवीं नीलामी के बाद भी नहीं बिके 14 शराब ठेके #14LiquorContractsRemainUnsoldEvenAfterTheTenthAuction #SubahSamachar
