Panipat News: सुपर-100 में जीएमएसएसएसएस जीटी रोड के 14 विद्यार्थियों ने बनाई जगह
पानीपत। हरियाणा शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना में इस बार पानीपत जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए आयोजित सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा में जिले के 31 विद्यार्थियों का अंतिम चयन हुआ है, जबकि 10 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। विशेष बात यह रही कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड अकेले 14 विद्यार्थियों के चयन के साथ जिले का सबसे सफल विद्यालय बनकर उभरा है।शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चयनित विद्यार्थियों को 13 मई को सुबह 9 बजे अभिभावकों सहित कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस, बारना में रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश के समय आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, दसवीं की अंकतालिका, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, बैंक विवरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेगा। विद्यार्थियों को छात्रावास में रहने के लिए जरूरी सामान भी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।प्रदेशभर में सुपर-100 के लिए 521 विद्यार्थियों का चयन किया गया है और 152 विद्यार्थियों को वेटिंग सूची में रखा गया है। जिले में सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा के लिए 5284 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3790 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 151 विद्यार्थी लेवल-2 के लिए चयनित हुए थे। लेवल-2 परीक्षा में 101 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 31 विद्यार्थियों ने अंतिम सफलता हासिल की। सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क आवासीय कोचिंग, अध्ययन सामग्री, भोजन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह योजना सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।सुपर-100 में स्कूल वाइज चयनित विद्यार्थियों की संख्याविद्यालय चयनित विद्यार्थीजीएमएसएसएसएस जीटी रोड - 14पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नौल्था - 4जीजीएसएसएस राक्सेड़ा - 2जीएमएसएसएसएस मडलौडा - 2जीएचएस धर्मगढ़ - 1जीएसएसएस तहसील कैंप - 1जीएमएसएसएसएस चुलकाना - 1जीएसएसएस काबड़ी - 1जीएसएसएस समालखा - 1जीएसएसएस किवाना - 1जीएसएसएस पसीना खुर्द- 1जीएचएस वीवर्स कॉलोनी पानीपत - 1जीएसएसएस बापौली - 1प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थीआयुष शर्मा (सोंदापुर), देवेंद्र (दरियापुर), गुरजोत (राक्सेड़ा), गुरमीत (जेएनवी), हितेश, परीक्षित, लक्ष्य (जीएमएसएसएसएस जीटी रोड), शिवाजी (चुलकाना), सृष्टि सैनी (बापौली) और सुमित (काबड़ी)।वर्जन-सुपर-100 योजना सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। चयनित विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की निःशुल्क कोचिंग और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 02:55 IST
Panipat News: सुपर-100 में जीएमएसएसएसएस जीटी रोड के 14 विद्यार्थियों ने बनाई जगह #14StudentsOfGMSSSSGTRoadMadeItToTheSuper-100. #SubahSamachar
