MP News: 14 साल के किशोर पर 6 वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप, हरकत से पहले देखी फोन पर आपत्तिजनक सामग्री

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक अत्यंत संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। जिले के तेउथर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर पर अपनी छह वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले किशोर द्वारा मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक सामग्री देखे जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब बच्ची घर के आसपास खेल रही थी। आरोप है कि किशोर ने उसे टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद बच्ची की स्थिति संदिग्ध लगने पर परिवार को शक हुआ। पूछताछ और परिस्थितियों के आधार पर मामला उजागर होते ही परिवार स्तब्ध रह गया। परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका मेडिकल परीक्षण और आवश्यक इलाज कराया गया। चिकित्सकीय सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। ये भी पढ़ें-प्यार, शक और हत्या:छाती पर चढ़कर घोंटा गला, शव से बनाए संबंध; एमबीए छात्रा हत्याकांड की अब तक की पूरी दास्तां घटना से आहत परिवार ने रविवार को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक तस्वीर सामने आ सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: 14 साल के किशोर पर 6 वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप, हरकत से पहले देखी फोन पर आपत्तिजनक सामग्री #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Rewa #Duskarm #Mpnews #RewaNews #SubahSamachar