Indian Railway: होली पर घर की राह आसान! 22 मार्च तक 1410 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों को आसानी से आने-जाने की सुविधा देने के लिए रेलवे ने 1 मार्च से 22 मार्च के बीच अब तक 1410 होली स्पेशल ट्रेनों (ट्रिप) के संचालन का फैसला किया है। जरूरत पड़ने पर यह संख्या 1500 तक बढ़ाई जा सकती है। रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों का मकसद त्योहार के समय बढ़ने वाली यात्रियों की मांग को पूरा करना और प्रमुख शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देना है। ये सभी विशेष ट्रेनें मार्च महीने में चलाई जाएंगी। पिछले साल 2025 में होली के मौके पर कुल 1144 स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप चलाए गए थे। इस बार रेलवे ने उससे भी ज्यादा ट्रेनों की योजना बनाई है। पूर्व मध्य रेलवे सबसे आगे, 285 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी होली के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग जोनों में बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। जोनवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 285 होली स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे (ECR) चलाएगा। इसके बाद पश्चिम रेलवे (WR) 231, मध्य रेलवे (CR) 209 और दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) 160 ट्रेनों का संचालन करेगा। उत्तर रेलवे (NR) की ओर से 108 और उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) की ओर से 71 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) 66, पूर्वोत्तर रेलवे (NER) 62 और पूर्व तटीय रेलवे (ECOR) भी 62 ट्रेनों का संचालन करेगा। वहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) 47, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) 43 और दक्षिण रेलवे (SR) 39 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) 15, कोंकण रेलवे (KR) 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) 2 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। पूर्व मध्य रेल द्वारा चलाई जा रही कुछ प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनें 1. सोगरिया (कोटा) – दानापुर – सोगरिया स्पेशल गाड़ी संख्या: 09821/09822 रूट: कटनी – प्रयागराज छिवकी – डीडीयू – बक्सर – आरा 09821 सोगरिया–दानापुर स्पेशल: 28.02.2026 और 07.03.2026 (शनिवार) को सोगरिया से रात 23:10 बजे खुलेगी और अगले दिन 20:00 बजे डीडीयू रुकते हुए 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 09822 दानापुर–सोगरिया स्पेशल: 02.03.2026 और 09.03.2026 (सोमवार) को दानापुर से 01:15 बजे खुलेगी और 05:15 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। 2. रानीकमलापति – दानापुर – रानीकमलापति स्पेशल गाड़ी संख्या: 01667/01668 रूट: इटारसी – जबलपुर – प्रयागराज छिवकी – डीडीयू – आरा 01667 रानीकमलापति–दानापुर स्पेशल: 27.02.2026 और 02.03.2026 को 14:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन 05:40 बजे डीडीयू रुकते हुए 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01668 दानापुर–रानीकमलापति स्पेशल: 28.02.2026 और 03.03.2026 को 11:15 बजे दानापुर से चलेगी और 17:00 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 08:55 बजे रानीकमलापति पहुंचेगी। 3. रानीकमलापति – अगरतला – रानीकमलापति स्पेशल गाड़ी संख्या: 01665/01666 रूट: डीडीयू – दानापुर – पाटलिपुत्र – हाजीपुर – बरौनी – कटिहार 01665 रानीकमलापति–अगरतला स्पेशल: 05.03.2026 से हर गुरुवार को 15:20 बजे चलेगी, दूसरे दिन 10:10 बजे पाटलिपुत्र और तीसरे दिन 18:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। 01666 अगरतला–रानीकमलापति स्पेशल: 08.03.2026 से हर रविवार को 17:20 बजे चलेगी, दूसरे दिन 22:25 बजे पाटलिपुत्र और तीसरे दिन 16:35 बजे रानीकमलापति पहुंचेगी। 4. हापा – नाहरलगुन – हापा स्पेशल गाड़ी संख्या: 09525/09526 रूट: वाराणसी – बलिया – छपरा – हाजीपुर – बरौनी – कटिहार 09525 हापा–नाहरलगुन स्पेशल: 04.03.2026 से हर बुधवार को 00:40 बजे चलेगी, दूसरे दिन 17:00 बजे हाजीपुर और तीसरे दिन 16:00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। 09526 नाहरलगुन–हापा स्पेशल: 07.03.2026 से हर शनिवार को 09:40 बजे चलेगी, दूसरे दिन 07:15 बजे हाजीपुर और चौथे दिन 00:30 बजे हापा पहुंचेगी। यात्रियों के लिए जरूरी सूचना यात्री ट्रेन संचालन से जुड़ी किसी भी ताजा जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से जानकारी ले सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:32 IST
Indian Railway: होली पर घर की राह आसान! 22 मार्च तक 1410 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत #CityStates #Muzaffarpur #Bihar #BiharNews #SubahSamachar
