होली पर खाली रहेगा बॉक्स ऑफिस, ईद पर होगी दो फिल्मों में भिड़ंत; 15 वर्षों में पहली बार हो रहा ऐसा
सिनेमा प्रेमी अक्सर त्योहारों पर सिनेमाघरों में जाना पसंद करते हैं। चार मार्च को होली है। इस मौके पर कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। 15 वर्षों में यह पहली बार है, जब सिनेमाघरों में होली पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। होली के कुछ ही दिनों बाद ईद है। ईद के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या वजह है कि होली पर कोई फिल्म नहीं रिलीज हो रही है क्या ईद की वजह से होली पर नहीं आ रही फिल्म अक्सर ऐसा होता है कि बड़े त्योहारों पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है। हालांकि इस होली पर ऐसा नहीं हो रहा है। दर्शकों को यह काफी खटक रहा है। कई लोगों का कहना का इस बार होली पर फिल्म रिलीज न होने की वजह यह है कि ईद पर दो बड़ी फिल्में 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' रिलीज हो रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 14:51 IST
होली पर खाली रहेगा बॉक्स ऑफिस, ईद पर होगी दो फिल्मों में भिड़ंत; 15 वर्षों में पहली बार हो रहा ऐसा #Bollywood #Entertainment #National #Holi2026 #HoliNews #HoliLatest #NoFilmWillBeReleaseOnHoli #HoliSpecialFilms #Dhurandhar2 #Toxic #SubahSamachar
