Rudrapur: 155 करोड़ का बजट पास, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की 41वीं बैठक मंगलवार को आयोजित हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। बैठक में 155 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने की। इस दौरान सड़कों और अन्य कार्यों का अनुमोदन किया गया। आउटसोर्सिंग से कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वित्त नियंत्रक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन होगा। मंडी बोर्ड अपने विपणन क्षेत्र के विस्तार के लिए नए पदों के सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजेगा। आउटसोर्सिंग कार्मिकों के लिए सैनिक कल्याण विभाग की ओर से उपनल के लिए लागू शासनादेश को स्वीकार किया जाएगा। बैठक में प्रबंध निदेशक हेमंत कुमार वर्मा, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, महाप्रबंधक (वित्त) जुबक मोहन सक्सेना, महाप्रबंधक (तकनीकी) विजय कुमार आदि शामिल थे। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर 20 दिनों में सभी मंडियों में उपभोक्ताओं के लिए दरें निर्धारित होंगी। ये दरें प्रतिदिन मंडी समितियों में डिजिटल बोर्ड पर दिखाई जाएंगी जिससे उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री मिल सके। वर्तमान में प्रत्येक मंडी के अधिकारी सामग्री बेचने वालों का लाइसेंस बना रहे हैं। प्रदेश की प्रमुख मंडियों में रिटेल काउंटर भी खोले जाएंगे जहां सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को सामग्री मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 11:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudrapur: 155 करोड़ का बजट पास, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #Uttarakhand #AgriculturalMarketingBoard #MandiBoardMeeting #BudgetApproved #Rs155CroreBudget #SubahSamachar