Meerut News: ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए लगाईं 16 दुकानें
मवाना। स्थानीय जूनियर हाईस्कूल के पास ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 16 दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। यहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीओ पंकज लवानिया ने मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि आग की किसी भी संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए अपनी-अपनी दुकानों पर रेत की बोरियां, पानी से भरी बाल्टियां और सुरक्षा मानकों के अनुरूप अग्निशामक यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। यदि किसी भी दुकान पर एक्सपायरी या अमानक स्तर का सिलेंडर पाया जाता है तो उसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 16:00 IST
Meerut News: ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए लगाईं 16 दुकानें #16StallsSetUpForTheSaleOfGreenFirecrackers #SubahSamachar
