Chamba News: चंबा के 16 बेरोजगारों को मिली निजी कंपनी में नौकरी
सुंड़ला, तीसा और रोजगार कार्यालय चंबा में हुए साक्षात्कारसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। जिले के 16 बेरोजगार युवाओं को तीन दिन में निजी कंपनी में नौकरी मिली है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में आयोजित परिसर साक्षात्कार के जरिये बेरोजगार युवा रोजगारन्मुख हुए हैं। निजी कंपनी ने अलग-अलग जगहों पर परिसर साक्षात्कार का आयोजन कर सुरक्षा कर्मियों सहित सुपरवाइजरों के पदों पर युवाओं के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को निजी कंपनी के अधिकारियों ने नौकरी दी है। कंपनी की ओर से युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित परिसर साक्षात्कार में सात युवाओं को नौकरी मिली। इस दौरान 15 युवाओं ने परिसर साक्षात्कार में भाग लिया। सुंड़ला में नौ बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। रोजगार उप कार्यालय तीसा में दस युवाओं ने भाग लिया और पांच युवाओं को नौकरी मिली। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि भविष्य में भी परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 17:45 IST
Chamba News: चंबा के 16 बेरोजगारों को मिली निजी कंपनी में नौकरी #16UnemployedPeopleFromChambaGotJobsInAPrivateCompany. #SubahSamachar
