Gurugram News: 16वीं ऑल इंडिया पुलिस कमांडो प्रतियोगिता संपन्न

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड गारिसन मानेसर में हुआ था आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीमानेसर। मानेसर स्थित एनएसजी गारिसन में 16वीं ऑल इंडिया पुलिस कमांडो प्रतियोगिता (एआईपीसीसी) का समापन हो गया। यह प्रतियोगिता 16 से 28 फरवरी तक 12 दिन तक चली। इसमें देशभर से 24 कमांडो की टीमों के कुल 847 कमांडो ने हिस्सा लिया। ये टीमें राज्य पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और एनएसजी से आई थी। प्रतियोगिता में स्नाइपर इवेंट भी शामिल था, जिससे देशभर की टीमों को अपनी निशानेबाजी और रणनीतिक क्षमता दिखाने का मौका मिला।प्रतियोगिता के दौरान कमांडो टीमों की परीक्षा सटीक निशानेबाजी, स्नाइपर कौशल, कठिन शारीरिक अभ्यास, रणनीतिक योजना, विशेष अभियान अभ्यास और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जीवित रहने की क्षमता जैसे विभिन्न चरणों में ली गई।समापन समारोह में एनएसजी ने आतंकवाद-रोधी अभियानों का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें हाई-रिस्क हालात में कार्रवाई, समन्वित ऑपरेशन और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन शामिल था। इसके अलावा, आधुनिक हथियारों और उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। एनएसजी के महानिदेशक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विभिन्न बलों के बीच तालमेल बढ़ाने और एक-दूसरे से सीखने का अच्छा अवसर देती हैं।कमांडो प्रतियोगिता में पहला स्थान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), दूसरा स्थान एनएसजी, तीसरा स्थान आंध्र प्रदेश पुलिस ने हासिल किया। वहीं, स्नाइपर प्रतियोगिता में पहला स्थान फोर्स वन, महाराष्ट्र पुलिस दूसरा स्थान एनएसजी तीसरा स्थान विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने हासिल किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 15:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: 16वीं ऑल इंडिया पुलिस कमांडो प्रतियोगिता संपन्न #16thAllIndiaPoliceCommandoCompetitionConcludes #SubahSamachar