Bareilly News: रिंग रोड के दोनों तरफ बनेगी 17 किमी लंबी सर्विस लेन, आठ स्थानों पर बनाए जाएंगे यात्री शेड

बरेली-मथुरा हाईवे का 27 और रिंग रोड का 16 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 29.920 किलोमीटर के रिंग रोड के दोनों ओर 17 किलोमीटर की सर्विसलेन का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा आठ स्थानों पर बस यात्रियों के लिए यात्री शेड भी बनाए जाएंगे। बरेली होकर गुजरने वाली सभी नेशनल और स्टेट हाईवे रिंग रोड में कनेक्ट होने के बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। अभी बदायूं, मथुरा, आगरा की ओर जाने-आने वाले वालों को शहर में आना पड़ता है। रिंग रोड बनने के बाद यह बाहर से ही गुजर जाएंगे। बरेली-मथुरा हाईवे का बदायूं-बरेली के बीच निर्माण एनएचएआई की बदायूं डिवीजन करा रही है। रामगंगा तिराहा तक का हिस्सा बदायूं के अधीन है। इसके आगे का काम बरेली डिवीजन को कराना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 15:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: रिंग रोड के दोनों तरफ बनेगी 17 किमी लंबी सर्विस लेन, आठ स्थानों पर बनाए जाएंगे यात्री शेड #CityStates #Bareilly #RingRoad #Nhai #UpNews #SubahSamachar