Patiala: पेड़ से लटक रही थी किशोरी की लाश, तीन भाइयों की इकलौती बहन, परिवार बोला- सुबह काम पर गई थी

पटियाला में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 साल की किशोरी की लाश सूलर रोड पर पेड़ से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की साइकिल वहीं सड़क किनारे खड़ी थी। मृतका तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। जानकारी के मृतका का परिवार उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से किशोरी अपने भाई के पास पटियाला में ही रह रही थी। वह पास की कोठियां में साफ सफाई का काम करती थी। मंगलवार सुबह वह घर से यह बोलकर गई थी कि वह काम पर जा रही है। वह साइकिल से काम पर निकली थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि किशोरी ने सुबह खाना बनाया, सबको खिलाया और खुद भी खाया। उसने कहा कि वह काम पर जा रही है, लेकिन वह काम पर नहीं गई। उन्हें किसी ने फोन पर बताया कि किशोरी की लाश पेड़ से लटकी हुई है। परिवार का कहना है कि घर में किसी तरह की कोई लड़ाई-झगड़ा या कहासुनी नहीं हुई थी। किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी और लोगों के घरों में काम करती थी। हालांकि किशोरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 15:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Patiala: पेड़ से लटक रही थी किशोरी की लाश, तीन भाइयों की इकलौती बहन, परिवार बोला- सुबह काम पर गई थी #CityStates #Patiala #Chandigarh-punjab #Crime #Punjab #SubahSamachar