Chamoli News: चमोली जिले के 17 युवाओं का अग्निवीर जीडी के लिए चयन
नंदानगर/पीपलकाेटी। चमोली जनपद के कुल 17 युवाओं का चयन अग्निवीर जीडी भारतीय सेना के लिए हुआ है। इसमें एक युवती भी शामिल है। ग्राम पंचायत कनोल के अजय सिंह, हिमांशु सिंह, कुलदीप सिंह, पवन सिंह, सूरज सिंह और हिमांशु सिंह भी भारतीय सेना के लिए चयनित हुए हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह नेगी ने बताया कि सभी युवा लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी में जुटे हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ के युवाओं में देश सेवा का जज्बा हमेशा से रहा है। इधर निजमुला घाटी के छह युवा व एक युवती का चयन अग्निवीर जीडी के लिए हुआ है। इनमें ग्राम पंचायत गौणा की याचना पंवार, प्रकाश बिष्ट, सचिन, रोहित, कुश बिष्ट, अजय पंवार तथा गाड़ी गांव के अभिषेक गड़िया, निजमुला गांव के भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, दिव्यांशु फरस्वाण और निक्की बिष्ट का चयन भी अग्निवीर जीडी के लिए हुआ है। ग्राम प्रधान गौणा सुनीता देवी ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:49 IST
Chamoli News: चमोली जिले के 17 युवाओं का अग्निवीर जीडी के लिए चयन #17YouthsFromChamoliDistrictSelectedForAgniveerGD #SubahSamachar
