Bareilly News: मरम्मत पर फुंके 1700 करोड़ अब जल रहे तार-ट्रांसफार्मर

बरेली रिवैंप योजना के तहत बिजली लाइनों की मरम्मत, तार बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि सहित अन्य कार्यों पर विद्युत निगम ने 1700 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बावजूद फाॅल्ट से शहरवासियों की नींद खराब हो रही है। चिलचिलाती गर्मी में हरूनगला और हाल में ही बना पवन विहार उपकेंद्र ठप हो गए। तापमान और बढ़ा तो बिजली संकट और गहरा सकता है।रिवैंप योजना के तहत 1700 करोड़ रुपये खर्च कर जर्जर तारों, ट्रांसफार्मरों और खंभों को बदला गया। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। इसी साल चालू हुए पवन विहार उपकेंद्र के सात फीडरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। हरूनगला क्षेत्र के फीडरों में लोकल फॉल्ट की समस्या बरकरार है। ऐसे में नए उपकेंद्र के उद्देश्य पर सवाल उठ रहे हैं। श्यामगंज ओवरब्रिज के नीचे से गुजरे तारों में आए दिन स्पार्किंग होती है। तापमान और बढ़ा तो तार गलकर टपकने लगेंगे। अब भी शहर के विभिन्न इलाकों में जर्जर तार-खंभे और ओवरलोड ट्रांसफार्मर लगे हैं जो ओवरलोड होने पर जल जाते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 06:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मरम्मत पर फुंके 1700 करोड़ अब जल रहे तार-ट्रांसफार्मर #1700CroresSpentOnRepairs #NowWiresAndTransformersAreBurning #SubahSamachar