UP: वाराणसी में 18 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, तीन महिला दरोगा बनीं चौकी इंचार्ज; DCP वरुणा ने की कार्रवाई
Varanasi Crime: वाराणसी के वरुणा जोन में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन महिला दरोगाओं को चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार देर रात जारी आदेश में महिला समेत कुल 18 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार के अनुसार इस बदलाव का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा क्षेत्रीय कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाना है। जारी सूची के अनुसार कैंट थाने में तैनात आरती गौड़ को आशा ज्योति केंद्र का चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं चोलापुर थाने से महिला दरोगा संध्या जायसवाल को मुर्दहा चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। लालपुर-पांडेयपुर थाने में तैनात मानवी शुक्ल को सेंट्रल जेल चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा ज्योति केंद्र की चौकी प्रभारी रहीं शिल्पी पांडेय को कैंट थाने भेजा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 00:40 IST
UP: वाराणसी में 18 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, तीन महिला दरोगा बनीं चौकी इंचार्ज; DCP वरुणा ने की कार्रवाई #CityStates #Varanasi #Transfer #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
