Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख हड़पे
अंबाला सिटी। कलेरा गांव निवासी ने महिला ने कुरुक्षेत्र निवासी एक युवक पर विदेश भेजने केनाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। थाना नग्गल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।कलेरा गांव निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून 2023 में उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित नया बस स्टैंड के पास दफ्तर चलाने वाले एजेंट अरुण से हुई थी। सुनीता ने बताया कि उसने अपने बेटे विकास को कनाडा स्टडी वीजा पर भेजने के लिए एजेंट से बात की थी। एजेंट ने 12 लाख रुपये में बात तय की और जीआईसी अकाउंट खुलवाकर उसमें 6 लाख 25 हजार रुपये जमा करवा लिए। आरोप है कि कुछ समय बाद एजेंट ने यह कहकर काम टाल दिया कि कनाडा में सख्ती चल रही है। इसके बाद आरोपी ने विकास को इंग्लैंड भेजने का झांसा दिया और वर्क परमिट के नाम पर 18 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने फरवरी-मार्च 2024 तक किस्तों में 95 हजार रुपये ऑनलाइन और बाकी रकम नकद के रूप में आरोपी को दे दी। महिला का कहना है कि जब काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उसका बेटा विदेश जा सका और न ही आरोपी ने पैसे वापस किए। आरोप है कि जब उन्होंने 1 सितंबर 2025 को फाइल और पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। इस धोखाधड़ी के कारण घर में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते उसके पति को हार्ट अटैक भी आ गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 22:35 IST
Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख हड़पे #20LakhsLootedInTheNameOfSendingAbroad #SubahSamachar
