Roorkee News: वीआईपी कार्यक्रम में 20 रोडवेज बसें ड्यूटी पर, यात्रियों को हुई परेशानी

-शनिवार को बसों को वीआईपी कार्यक्रम में भेजने से यात्रियों को नहीं मिली बसें- संचालन कम होने से रुड़की रोडवेज डिपो की आमदनी प्रभावित, दिनभर में 5.53 लाख कमाएरुड़की। शनिवार को आयोजित वीआईपी कार्यक्रम के चलते रोडवेज की करीब 20 बसों को कार्यक्रम ड्यूटी पर भेजा गया, जिससे नियमित रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित रहा और यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबा इंतजार करना पड़ा। हरिद्वार, दिल्ली, देहरादून और सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई, जबकि कई लोगों को मजबूरन निजी वाहनों से सफर करना पड़ा।रुड़की निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह सुबह हरिद्वार जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन लंबे समय तक बस नहीं मिली। यदि पहले से जानकारी होती तो वे दूसरा इंतजाम कर लेते। वहीं नसीम अहमद ने बताया कि बसें कम होने के कारण उन्हें निजी वाहन से जाना पड़ा, जिससे ज्यादा किराया देना पड़ा। बसों की कमी का असर रोडवेज की आमदनी पर भी पड़ा। कनिष्ठ केंद्र प्रभारी रामकुमारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर करीब 20 बसों को वीआईपी कार्यक्रम में लगाया गया था। शनिवार को करीब 24 बसों के संचालन से 5 लाख 53 हजार 979 रुपये की आमदनी हुई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार से बसों को फिर नियमित रूटों पर चला दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: वीआईपी कार्यक्रम में 20 रोडवेज बसें ड्यूटी पर, यात्रियों को हुई परेशानी #20RoadwaysBusesOnDutyForVIPEvent #CausingInconvenienceToPassengers #SubahSamachar