Rudraprayag News: भैंसारी गांव में शराब बेचने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

गुप्तकाशी। रुद्रप्रयाग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रतिबंध की सूची में नगर पंचायत गुप्तकाशी के वार्ड नंबर चार भैंसारी की महिलाएं भी आगे आ गई हैं। महिला मंगल दल ने वार्ड में शराब के सेवन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में तय किया गया कि गांव या क्षेत्र में शराब बेचने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा जबकि दुकानों में शराब पीते पाए जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। महिला मंगल दल की अध्यक्ष ललिता देवी, कोषाध्यक्ष मीना देवी और सचिव कविता देवी ने बताया कि शराब के कारण गांव के युवा और बच्चे भी इसकी बुरी संगत में पड़ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए गांव की महिलाएं एकजुट होकर नशा मुक्ति अभियान चला रही हैं। बैठक में लिए गए निर्णय को लागू कराने में सरपंच कैलाश बिष्ट, सभासद पूनम बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी का भी सहयोग मिला है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: भैंसारी गांव में शराब बेचने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना #20 #000RupeesFineForSellingLiquorInBhainsariVillage #SubahSamachar