Bareilly News: दिव्यांग युवती से शादी करने पर मिलेंगे 20 हजार रुपये
दिव्यांग युवक-युवती से शादी करने पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की तरफ से क्रमवार 15 व 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वर-वधू दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। वर की आयु 21 से 45 वर्ष व वधू की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। दंपती आयकर दाता की श्रेणी में न हो। उनका संयुक्त बैंक खाता, संयुक्त फोटो, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र अथवा शादी का कार्ड लगाना होगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने यह जानकारी दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 02:45 IST
Bareilly News: दिव्यांग युवती से शादी करने पर मिलेंगे 20 हजार रुपये #20 #000RupeesWillBeGivenForMarryingADisabledGirl. #SubahSamachar
