Delhi NCR News: स्वामी दयानंद अस्पताल में 22 स्टाफ की भर्ती, बंद पड़े वार्ड फिर होंगे शुरू
- डॉक्टरों की कमी दूर होने से मरीजों को मिलेगी राहत, पेडियाट्रिक्स वार्ड नंबर-7 शुरूसोनम प्रतिहस्तनई दिल्ली। स्वामी दयानंद अस्पताल में लंबे समय से बनी स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए 22 नए कर्मचारियों की भर्ती की गई है। अस्पताल प्रशासन के इस कदम से बंद पड़े वार्डों को अब दोबारा शुरू किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।अस्पताल की एमएस डॉ. सुनीता कुजूर ने बताया कि डॉक्टरों और तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण कई वार्ड पूरी तरह संचालित नहीं हो पा रहे थे। अब नई नियुक्तियों के बाद हालात में सुधार आया है। सबसे पहले पेडियाट्रिक्स वार्ड नंबर-7 को शुरू कर दिया गया है, जिससे बच्चों के इलाज की सुविधा फिर से बहाल हो गई है। भर्ती किए गए कर्मचारियों में लैब तकनीशियन, ओटी तकनीशियन और अन्य सहायक स्टाफ शामिल हैं। इससे इलाज की प्रक्रिया तेज होगी और अस्पताल की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आने वाले समय में अन्य बंद वार्डों को भी चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मरीजों को फायदे- बच्चों का वार्ड दोबारा शुरूजांच व ऑपरेशन सुविधाएं बेहतरअस्पताल में भीड़ कम होगीअन्य वार्ड जल्द शुरू होंगे
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:41 IST
Delhi NCR News: स्वामी दयानंद अस्पताल में 22 स्टाफ की भर्ती, बंद पड़े वार्ड फिर होंगे शुरू #22StaffRecruitedAtSwamiDayanandHospital;ClosedWardsToReopen #SubahSamachar
