Dehradun News: उत्तराखंड में 241 केंद्रीय पीएम श्री विद्यालय बदल रहे शिक्षा की तस्वीर

-सांसद महेंद्र भट्ट के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब, सहकारिता की 1216 पैक्स इकाईअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। पीएम श्री योजना के तहत 241 स्कूल उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में बड़े परिवर्तन की दिशा में कार्यरत हैं। वहीं, सहकारी क्षेत्र में प्रदेश में अब तक 1216 पैक्स इकाई स्थापित हो गई है, जिनमें 669 ईआरपी पर ऑनबोर्ड हो गई है। राज्यसभा में सांसद महेंद्र भट्ट के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत उत्तराखंड के 241 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें वर्षवार राज्य के लिए 72.91 करोड़ से 134.16 करोड़ रुपये तक दिए गए हैं। उत्तराखंड में आईसीटी प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिकी प्रयोगशाला, व्यावसायिक शिक्षा, एलईडी लाइटिंग, खाद बनाने की सुविधाओं आदि से संबंधित परियोजनाओं को पीएवी ने स्वीकृति दी है।सरकारी समितियों संबंधी सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब तक कुल 61,478 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां यानि पैक्स कंप्यूटरीकृत और ईआरपी पर ऑनबोर्ड कर दी गई हैं। जिसके तहत राज्य में अब तक 1216 पैक्स इकाई स्थापित हो गई हैं, जिनमें 669 ईआरपी पर ऑनबोर्ड हो रही हैं। स्पष्ट किया कि पैक्स कार्मिकों के नियुक्ति की नीति बनाने का कार्य संबंधित राज्यों, संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों के क्षेत्राधिकार में आता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: उत्तराखंड में 241 केंद्रीय पीएम श्री विद्यालय बदल रहे शिक्षा की तस्वीर #241CentralPMShreeVidyalayasAreChangingTheFaceOfEducationInUttarakhand #SubahSamachar