Hamirpur (Himachal) News: वैशाखी पर ज्वालामुखी मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही लग गईं श्रद्धालुओं की कतारेंसंवाद न्यूज एजेंसीज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में वैशाखी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे दिन करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पुण्य लाभ कमरया। तड़के सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु कतारों में लग गए। मंदिर परिसर पूरा दिन जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने व्यवस्थाओं की कमान संभालते हुए श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन करवाए। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और सफाई की समुचित व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से माता के दर्शन किए और व्यवस्थाओं की सराहना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: वैशाखी पर ज्वालामुखी मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन #25 #000DevoteesVisitedTheJwalamukhiTempleOnBaisakhi. #SubahSamachar