Kullu News: जिले में 27 सड़कें बहाल, 33 पर आवाजाही का इंतजार

कुल्लू। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली है। कई स्थानों पर रुक-रुक बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। राहत की बात है कि लोक निर्माण विभाग ने दो दिन में 27 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया है, जिससे सेब के सीजन में बागवानों को बड़ी सुविधा मिली है। अभी भी 33 सड़कों के बंद हैं। बंद चल रही सड़कों की बहाली का काम जारी है और विभाग मशीनरी व कामगारों की मदद से सड़कों को खोलने में जुटा है। बंद सड़कों में सबसे अधिक 12 बंजार खंड की है, जबकि कुल्लू में आठ, निरमंड में आठ और पांच सड़कें आनी खंड शामिल हैं। बागवान टेक सिंह, दुनी चंद, राम प्रसाद, निका राम, लीला प्रसाद और तेज राम ने कहा कि बरसात से सेब सीजन प्रभावित हो रहा है। 15 अगस्त के बाद जिले में सेब का सीजन यौवन पर शुरू होगा। कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है। इस बारे में एनएच, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 14, 2026, 18:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: जिले में 27 सड़कें बहाल, 33 पर आवाजाही का इंतजार #27RoadsRestoredInTheDistrict;TrafficMovementAwaitedOn33Others. #SubahSamachar