Dehradun News: खाते से निकाले 2.90 लाख, प्राथमिकी दर्ज
देहरादून। बसंत विहार निवासी पीड़िता के खाते से साइबर धोखाधड़ी से 2.90 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरू कर दी है। बसंत विहार निवासी पीड़िता भारती सनवाल ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 25 मई से 27 मई तक उनके खाते से तीन बार में 2.90 लाख रुपये कट गए। इसका कोई मैसेज भी नहीं आया। बाद में पता चला कि साइबर धोखाधड़ी कर उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए है। इसके बाद बैंक और साइबर पुलिस को शिकायत की। उन्होंने बताया कि पहले 96 हजार, फिर 96 हजार से ज्यादा और इसके बाद 98 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। -----अलग-अलग खाते से निकाले 1.76 लाख देहरादून। साइबर ठगों ने पीड़ित के दो बैंक खातों से अलग-अलग कर 1.76 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित सचिन ने बताया कि 11 जून को उन्हें पता चला कि उनके बैंक खातों से अनुमति व जानकारी के बिना किसी ने 1.76 लाख रुपये निकाल लिए। एक बैंक खाते से 86 हजार तो दूसरे बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। जैसे ही उन्हें पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 02:21 IST
Dehradun News: खाते से निकाले 2.90 लाख, प्राथमिकी दर्ज #2.90LakhWithdrawnFromAccount;FIRRegistered. #SubahSamachar
