FASTag: मुन्ना भाई के एक्टर के खाते में थे ₹3,000, फिर भी लगा जुर्माना; जानें पूरा मामला और सावधानी के तरीके

Ashwin Mushran FASTag: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर अभिनेता अश्विन मुश्रान से पर्याप्त फास्टैग बैलेंस होने के बावजूद उनसे 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बाद में जांच के बाद रकम वापस कर दी गई, लेकिन घटना ने फास्टैग सिस्टम की विश्वसनीयता और संभावित तकनीकी गड़बड़ियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरा मामला क्या है अश्विन मुशरान ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि यह पूरी घटना मुंबई के मशहूर बांद्रा-वर्ली सी-लिंक टोल प्लाजा की है। अश्विन अपनी कार से सी-लिंक पार कर रहे थे, तभी टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी ने उनकी गाड़ी रोक दी। कर्मचारी का कहना है कि उनके फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं है। नियमों के मुताबिक उन्हें आगे जाने के लिए 200 रुपयं का जुर्माना भरना होगा। View this post on Instagram A post shared by Ashwin Mushran (@ashwinmushran) टोल प्लाजा पर बहस से बचने और सफर को जारी रखने के लिए अश्विन ने उस समय 200 रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन जब उन्होंने बाद में अपना FASTag अकाउंट लॉगइन करके चेक किया, तो वह हैरान रह गए। उनके खाते में पहले से ही लगभग तीन हजार रुपये का बैलेंस मौजूद था। ऐसे वापस मिले पैसे वापसी के वक्त अश्विन ने टोल के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने अधिकारियों को अपने खाते में मौजूद तीन हजार रुपये होने के बावूजद उनसे जुर्माना गया। उन्होंने बैलेंस का लाइव प्रमाण और स्क्रीनशॉट भी दिखाया। मामला बड़े अधिकारियों तक पहुंचने और जांच के बाद, टोल प्रशासन ने अपनी गलती मानी और अश्विन को जुर्माने के रूप में लिए गए 200 रुपये वापस कर दिए। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि यह वाकया किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर इसके पीछे कोई मानवीय भूल या जानबूझकर की गई गड़बड़ी थी। FASTag स्कैम से बचने के लिए ध्यान रखें ये बात अगर आप भी टोल प्लाजा पर ऐसे किसी धोखे या तकनीकी गड़बड़ी का शिकार होने से बचना चाहते हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें: यात्रा से पहले बैलेंस चेक करें: किसी भी लंबे सफर या हाईवे पर निकलने से पहले अपने फास्टैग वॉलेट का करंट बैलेंस जरूर चेक कर लें। स्क्रीनशॉट रखें पास: अपने अकाउंट बैलेंस का एक हालिया स्क्रीनशॉट अपने फोन में हमेशा सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सबूत दिखाया जा सके। कर्मचारी के कहने पर तुरंत न मानें: अगर टोल बूथ पर तैनात कर्मचारी आपके फास्टैग में बैलेंस कम बताता है, तो तुरंत पैसे देने के बजाय खुद अपने एप पर दोबारा जांच करें। बिना पुष्टि के एक्स्ट्रा पेमेंट न करें: जब तक आप पूरी तरह आश्वस्त न हो जाएं कि आपका अकाउंट सच में ब्लैकलिस्टेड या लो-बैलेंस है, तब तक कोई भी अतिरिक्त कैश या ऑनलाइन जुर्माना न भरें। कस्टमर केयर की लें मदद: अगर टोल स्टाफ के साथ कोई विवाद होता है, तो तुरंत संबंधित बैंक या फास्टैग कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। SMS और रिकॉर्ड्स पर रखें नजर: आपके फोन पर आने वाले हर टोल ट्रांजैक्शन के SMS और पासबुक रिकॉर्ड को संभाल कर रखें, ताकि बाद में क्लेम करने में आसानी हो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 08:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




FASTag: मुन्ना भाई के एक्टर के खाते में थे ₹3,000, फिर भी लगा जुर्माना; जानें पूरा मामला और सावधानी के तरीके #Automobiles #National #UttarPradesh #SubahSamachar