पुरुषों के खेल में महिलाओं का बढ़ता राज!: इन तीन क्रिकेटरों ने कोच बनकर बनाई अपनी अलग पहचान; नई मिसाल पेश की

क्रिकेट की दुनिया में लंबे समय से खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ की भूमिकाएं पुरुषों के दबदबे वाली रही हैं। हालांकि, अब यह तस्वीर तेजी से बदल रही है। महिला क्रिकेट से जुड़ी कई पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ पुरुषों की पेशेवर क्रिकेट टीमों के साथ काम कर रही हैं। सबसे बड़ा बदलाव कोचिंग के स्तर पर दिखाई दे रहा है। इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर ने हाल ही में इतिहास रचते हुए सीनियर पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की पुरुष टीम की फील्डिंग कोच नियुक्त की गईं। यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि वह सीनियर पुरुष अंतरराष्ट्रीय सेटअप में कोच बनने वाली पहली महिला बनीं। इससे पहले भी सारा टेलर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग की भूमिका निभा चुकी हैं। वह टीम अबू धाबी और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स जैसी टीमों के साथ भी काम कर चुकी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 11, 2026, 21:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पुरुषों के खेल में महिलाओं का बढ़ता राज!: इन तीन क्रिकेटरों ने कोच बनकर बनाई अपनी अलग पहचान; नई मिसाल पेश की #CricketNews #Cricket #International #SarahTaylor #CatherineDalton #AlexHartley #WomenCoachesInMen’sCricket #EnglandCricket #PakistanSuperLeague #CricketCoaching #SubahSamachar