खाटू श्याम के लिए 30वां पैदल जत्था रवाना
बादली। राजस्थान के खाटू धाम के लिए गुभाना गांव में श्याम भक्तों का पैदल जत्था रवाना हो गया। हाथों में ध्वजा लेकर चले जत्थे में 31 भक्त श्याम यात्रा में भाग ले रहे हैं। जत्थे में शामिल नरेश कौशिक ने बताया कि भक्तों की ओर से इस बार 30वीं यात्रा है जो झज्जर, कोसली, कनीना, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर होते हुए 7 दिन की पैदल यात्रा के बाद खाटू धाम पहुंचेगी। श्याम भक्तों में कृष्णा, सतबीर, श्योरन, राजू, कुणाल, श्रीप्रकाश, गोपाल, निशु, कुलदीप, सुमित प्रदीप धोला, अतरौ, सुनीता, गुड्डो, रीना, मंजू, राकेश, शीला, अनिल, अशोक, काला, विक्रम और हनी भक्त शामिल रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 19:27 IST
खाटू श्याम के लिए 30वां पैदल जत्था रवाना #News #SubahSamachar
