Meerut News: परिचय सम्मेलन में जुड़े 34 परिवारों के संंबंध, शादी की बात शुरू

श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी के वैश्य परिचय सम्मेलन में 1567 युवक-युवतियों ने कराया पंजीकरण-सम्मेलन में देशभर के 4000 वैश्य बंधु शामिल हुए-अप्रैल में 11 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराएगी संस्थामाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी ने पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में 17 वां वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें 1567 वैश्य परिवारों के युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। मंच ने अपना परिचय दिया। इसके बाद 34 परिवारों के संबंध जुड़ गए और बेटा-बेटियों की शादी की बात शुरू हो गई। सम्मेलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित लगभग 4000 वैश्य बंधु शामिल हुए।कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे महाराजा अग्रसेन के पूजन से शुरू हुआ। सभा अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग और कार्यक्रम अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता वासु ने अतिथियों का सम्मान किया। परिचय सत्र में 1567 पंजीकृत युवक युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, शोभित के चेयरमैन कुंवर शेखर विजेंद्र रहे। दीप प्रज्ज्वलन अरुण अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, अमित गर्ग मूर्ति ने किया। एक परिचय पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पत्रिका को देखकर अभिभावकों ने रिश्ते तय किए। महामंत्री अमन गुप्ता ने बताया कि संस्था अप्रैल में 11 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराएगी। अध्यक्ष नंदन गर्ग ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी छात्रों के सम्मान की जानकारी दी। कार्यक्रम में ध्वज पूजन आनंद प्रकाश अग्रवाल और ध्वजारोहण ओम प्रकाश अग्रवाल ने किया। शस्त्र पूजन का सौभाग्य संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल और मां सरस्वती पूजन वरुण अग्रवाल ने किया। संयुक्त व्यापार संघ कोषाध्यक्ष पवन मित्तल और शिव कुमार गुप्ता ने स्मारिका विमोचन और मेधावी छात्रों का सम्मान किया। कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अमन गुप्ता, अंकित गुप्ता, सतेंद्र अग्रवाल, राजीव मित्तल, राम प्रसाद गुप्ता, जुगल किशोर रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 13:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: परिचय सम्मेलन में जुड़े 34 परिवारों के संंबंध, शादी की बात शुरू #34FamiliesConnectedAtTheIntroductionConference #MarriageTalksBegan #SubahSamachar