Sonipat News: 3,867 किलो अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री बरामद
संवाद न्यूज एजेंसीजींद। सीआईए स्टाफ सफीदों पिकअप और ट्रक से करीब 3,867 किलो अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने दोनों वाहनों से आरोपी कोरड़ा, जिला कैथल निवासी जसबीर उर्फ मितु और महीपाल और नीरज निवासी धनौली जिला करनाल को पकड़ा है। पकड़ी गई सामग्री की कीमत तकरीबन सात लाख रुपये आंकी गई है। सीआईए स्टाफ सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पांच जून शाम को टीम असंध-सफीदों रोड स्थित गांव रोहड बस अड्डा के पास थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो वाहनों में भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री लोड है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक पिकअप और ट्रक खड़ा मिला। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम जसबीर उर्फ मितु और महीपाल और नीरज निवासी धनौली जिला करनाल बताया। फायर कर्मियों को मौके पर बुलाकर गाड़ियों में लोड गत्ते की पेटियों की जांच करवाई गई। जांच में सभी पेटियों में पटाखे और विस्फोटक सामग्री पाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों से 595 गत्ते की पेटियां बरामद की गई। इनका वजन 3867 किलो 500 ग्राम मिला। आरोपियों से बरामद सामग्री संबंधी लाइसेंस मांगा तो वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने नमूने लेकर सामग्री को सील कर दिा। वाहनों को कब्जे में ले लिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 12:22 IST
Sonipat News: 3,867 किलो अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री बरामद #3 #867KgIllegalFirecrackersAndExplosiveMaterialsRecovered #SubahSamachar
