Kangra News: गायत्री स्कूल में 3डी प्रिंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

जालग (कांगड़ा)। गायत्री पब्लिक स्कूल वेदनगर की ओर से जगुआर डेन मैदान द्रमण में शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी विलानोवा इंजीनियरिंग सेवा और शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें छात्र, शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्र के लोग शामिल रहे। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 3डी प्रिंटिंग का लाइव प्रदर्शन रहा। अमेरिका से आए विशेषज्ञ डॉ. एंड्रयू की ओर से 3डी प्रिंटिंग का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने उत्साह के साथ देखा। इस दौरान डॉ. एंड्रयू और डॉ. अरुण कुमार ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। टीम लीडर कृतिका ठाकुर ने अपनी टीम का परिचय करवाया। वहीं, अमेरिका की विलानोवा यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने अपने विभिन्न प्रोजेक्ट और गतिविधियां प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्य वंदना ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 16:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: गायत्री स्कूल में 3डी प्रिंटिंग ने खींचा सबका ध्यान #3DPrintingAtGayatriSchoolAttractsEveryone'sAttention #SubahSamachar