Siddharthnagar News: 40 प्रतिशत मतदाताओं ने नहीं दिया जवाब

संवाद न्यूज एजेंसीसिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 बूथों पर 1286 मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस भेजकर मतदाता सूची में शामिल होने के लिए दस्तावेज मांगा गया था। उसमें अभी तक 40 प्रतिशतने एसआईआर के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। शीघ्र दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में ऐसे लोग वोट देने वंचित हो सकते हैं। न्याय पंचायत कपिया मिश्र के ग्राम पंचायत अहिरौली, बचड़ा-बचड़ी, बसौनी, जगदीशपुर राजा, कपिया मिश्र एवं सिरवत न्याय पंचायत के धेंसा नानकार ग्राम पंचायत के एईआरओ राम निवास को 1286 मतदाताओं के एसआईआर नोटिस के निस्तारण की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक 800 मतदाताओं ने नोटिस का जवाब देने के लिए अपने-अपने दस्तावेज पेश किए हैं। इसमें से जगदीशपुर राजा के 14 नेपाली बहू एवं अहिरौली की सात समेत करीब 100 नेपाल बहुओं के नाम सामने आए हैं। संबंधित अधिकारी ने बताया कि नेपाल की बहुओं को नोटिस के जवाब के दौरान निर्वाचन आयोग से निर्देश न आने के कारण प्रपत्र लेकर पेंडिंग सूची में डाल दिया गया है। र

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 23:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: 40 प्रतिशत मतदाताओं ने नहीं दिया जवाब #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar