Kangra News: घट्टा टोल प्लाजा के पास कार से 422 नशीले कैप्सूल बरामद, तीन गिरफ्तार

धर्मशाला। पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने घट्टा टोल प्लाजा के पास एक कार से 422 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कैप्सूल स्पैस मोविल प्लस हैं। जांच में इन कैप्सूल में कुल 21.10 ग्राम ट्रामाडोल होने की पुष्टि हुई।पुलिस ने कार और कैप्सूल कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने पुलिस थाना कांगड़ा के तहत घट्टा टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच की।इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष राणा (38) निवासी राजोल, तहसील शाहपुर, पवन धीमान (32) निवासी हटली गुड़ाना, सिहुंता, जिला चंबा और ओम प्रकाश (46) निवासी सराह, तहसील धर्मशाला के रूप में हुई है।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ में कैप्सूल की खरीद-फरोख्त, इनके स्रोत और सप्लाई किए जाने वाले संभावित लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: घट्टा टोल प्लाजा के पास कार से 422 नशीले कैप्सूल बरामद, तीन गिरफ्तार #422NarcoticCapsulesSeizedFromACarNearGhattaTollPlaza;ThreeArrested #SubahSamachar