Noida News: 43 की हुई जांच, 4 में मिला मधुमेह
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को खेड़ी गांव में कैंसर स्क्रीनिंग एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 43 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान चार लोगों में मधुमेह की पुष्टि हुई जबकि दो लोगों में मुंह से संबंधित ओरल ल्यूकोप्लाकिया पाया गया, जो कैंसर-पूर्व अवस्था हो सकती है। शिविर में 18 लोगों की रैंडम ब्लड शुगर, 18 की लिवर फंक्शन और 12 की किडनी फंक्शन जांच की गई। जांच में दो लोगों में किडनी की पथरी, एक में पित्त की थैली की पथरी, एक में अस्थमा, एक में डिस्लिपिडेमिया, एक में बवासीर और एक में प्रोलैप्स की समस्या मिली। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संदिग्ध लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 16:55 IST
Noida News: 43 की हुई जांच, 4 में मिला मधुमेह #43PeopleWereTested #DiabetesWasDetectedIn4 #SubahSamachar
