Rewari News: रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त किया एकत्रित

भिवाड़ी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति और भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (बीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में बीएमए परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। एसजेएमसी ब्लड बैंक, भिवाड़ी की टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम कार्य बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित क्लब अध्यक्षा उपमा जैन, सचिव नलिनी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष प्रतिभा निखंज सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewari News: रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त किया एकत्रित #45UnitsOfBloodCollectedAtTheBloodDonationCamp. #SubahSamachar