Chandigarh-Haryana News: शिक्षा विभाग में चिकित्सा दावों के भुगतान के लिए 46.20 करोड़ रुपये जारी
चंडीगढ़। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल रीइम्बर्समेंट) के भुगतान के लिए 46 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक स्टाफ के लिए 10 लाख रुपये और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षण एवं अन्य स्टाफ के चिकित्सा प्रतिपूर्ति मद में 2 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। आवंटित राशि का उपयोग केवल निर्धारित मद में ही किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी नियमानुसार स्वीकृति देकर भुगतान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोषागार को बिल भेजने और वित्त विभाग के निर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 18:08 IST
Chandigarh-Haryana News: शिक्षा विभाग में चिकित्सा दावों के भुगतान के लिए 46.20 करोड़ रुपये जारी #46.20CroreReleasedForThePaymentOfMedicalClaimsInTheEducationDepartment. #SubahSamachar
