Delhi NCR News: हथिनीकुंड बैराज से 48 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
नई दिल्ली। उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार दोपहर करीब 48,039 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो पिछले दो दिनों में सबसे अधिक है। इसका असर दिल्ली में 36 से 48 घंटे में देखने को मिल सकता है। हालांकि शुक्रवार को यमुना का स्तर 203.05 मीटर दर्ज किया गया।चार अगस्त को बैराज से सबसे अधिक 63,110 क्यूसेक डिस्चार्ज हुआ था, जिससे छह अगस्त को ओल्ड रेलवे पुल पर 203.54 मीटर स्तर दर्ज किया गया था। उसके बाद स्तर में गिरावट आई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, दिल्ली में चेतावनी स्तर 204.50 और खतरे का स्तर 205.33 है, इसलिए फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है और कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:17 IST
Delhi NCR News: हथिनीकुंड बैराज से 48 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा #48 #000CusecsOfWaterReleasedFromHathnikundBarrage #SubahSamachar
